एक कॉलोनी में छह और सात वर्ष की बहनें अपने घर में रात को सो रही थी। उनकी मां घर नहीं थी। पड़ोस में ही रहने वाला गुलजार रात को दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया था। गुलजार मोबाइल की बैटरी जलाकर दोनों बहनों तक पहुंचा और फिर उनके छेड़छाड़ करने लगा। बहनो ने शोर मचाया तो गुलज़ार दिवार से कूदकर भाग गया। जब बच्चियों की मां घर पहुंची तो उन्होंने अपनी मां को बताया महिला ने समालखा पुलिस थाने में इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में गुलजार को गिरफ्तार कर लिया था। अब अदालत ने तीन साल साढ़े सात माह बाद दोषी गुलजार को पांच साल की सजा सुनाई है।
बहनो से छेड़छाड़ के लिए पाँच साल की सजा –
