नई दिल्ली,। छोटे पर्दे के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। कुशल पंजाबी की मौत से न सिर्फ टीवी सेलेब्स बल्कि उनके फैंस भी शॉक्ड हैं। कुशल के फैंस को ये यकीन ही नहीं हो रहा कि उन्होंने आत्महत्या कर ली और वो अब इस दुनिया में नहीं है। सेलेब्स से लेकर फैंस तर हर कोई ट्वीट के जरिए कुशल को लेकर अपनी भावनाएं ज़ाहिर कर रहा है।
DCP ने कन्फर्म की कुशल की सुसाइड की खबर :
स्पॉटब्वॉय से बातचीत में DCP ने ये कन्फर्म किया है कि कुशल ने आत्महत्या की है। DCP ने कहा, ‘हां, ये सुसाइड केस है। उनके पैरेंट्स दोपहर से उनसे कॉन्टेक्ट करने का कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। उन्होंने रात तक इंतजार किया, जब कुशल की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो वो लोग रात 10.30 बजे कुशल की बिल्डिंग में पहुंच गए। कुशल तब घर पर अकेले थे इसलिए उनके उन लोगों ने दरवाज़ा तोड़ दिया और अंदर गए। घर के अंदर जाकर देखा तो कुशल का शव पंखे से लटका हुआ था। फिलहाल, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमने सुसाइड का केस दर्ज कर लिया है’।
सदमे में सेलेब्स :
करणवीर बोहर, चेतन हंसराज, बाबा सेगल, पायल रोहतागी समते कई सेलेब्स कुशल की डेथ से शॉक्ड हैं। सेलेब्स ट्वीट के जरिए अपना दुख ज़ाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर बाबा सेगल ने ट्विटर पर लिखा, ‘वो एक शानदार पिता था जो हमेशा नई चुनौतियों के लिए तैयार रहता था। वो मेरे दोस्त से ज्यादा मेरे छोटो भाई जैसा था’।
बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतागी ने ट्वीट किया, ‘भगवान इनकी आत्म को शांति दे, मैं उन्हें जानती थी। उनके मौत की खबर सुनकर मैं शॉक्ड हूं। सुसाइड किसी भी चीज़ का जवाब नहीं है|