साढ़े पांच करोड़ की लागत से बन रहे एस्ट्रोटर्फ फ्लड लाइट्स से होगा लैस

हॉकी खिलाड़ियों द्वारा देखा गया विश्वविद्यालय के हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खेलने का सपना अब साकार होने जा रहा है। खेलो इंडिया स्कीम के तहत साढ़े पांच करोड़ की लागत से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में बनने जा रहे 120 मीटर लंबे और 60 मीटर चौड़े एस्ट्रोटर्फ का खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

 

इस अवसर पर खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ तय समय सीमा यानी 2022 में बनकर तैयार होगा। इस एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे और अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवाएंगे। संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा खेलों में बहुत आगे है और हमें इसे और आगे ले जाना है। हमारा प्रयास रहेगा कि खेल के क्षेत्र में किसी भी सुविधा की कई न आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा आज खेल के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहा है।

 

हॉकी एस्ट्रोटर्फ के शिलान्यास से पूर्व हवन यज्ञ कर भूमि पूजन में राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, खेल निदेशक राजेश सोबती सहित अधिकारियों ने आहुति डाली। संदीप सिंह ने कहा कि खेल के लिए बनी फेडरेशन को सरकार के साथ मिलकर काम करने से खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

 

इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि महिला हॉकी खिलाड़ियों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। महिला हॉकी टीम ने देश का नाम गौरवान्वित किया है। इस दौरान कुलपति प्रो. सचदेवा ने खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने लिए संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के तैयार होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। संचालन डॉ. आबिद अली ने किया।

 

इस मौके पर अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह, पूर्व लोकपाल श्याम लाल जांगड़ा, प्रॉक्टर प्रो. सुनील ढींगड़ा, कुटा प्रधान डॉ. विवेक गौड़, डॉ.अरविंद मलिक, प्रो. चांद राम जिलोवा, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. सुदेश, डॉ. संजय कौशिक, डॉ. रोहताश, डॉ. महासिंह पूनिया, लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. जितेंद्र खटकड़, डॉ. महाबीर रंगा, अनिल शास्त्री व नवीन सैनी आदि मौजूद थे।

Overlook India

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *