गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत दिए जा रहे पैकेज पर टिप्पणी की। राहुल ने कहा कि सरकार साहूकार की तरह पेश न आए, लोगों को डायरेक्ट कैश दे। इस पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जवाबी हमला बोला है। विज ने कहा कि कांग्रेस की इसी सोच ने देश को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद 70 में से 50 साल तक राज किया। फिर इन मजदूरों की हालत ऐसी क्यों है? क्यों इनकी हालत नहीं सुधरी?
विज ने कहा, ‘पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश को आत्मनिर्भर हिंदुस्तान बनाने की बात की है। एक आदमी को भूख लगी है, उसकी भूख मिटाने के दो तरीके हैं। एक तरीका ये है कि उसे 2-4 दिन की रोटी दे दो लेकिन 2-4 दिन बाद उसे फिर भूख लगेगी। दूसरा तरीका ये है कि उसे रोटी कमाने के काबिल बना दो ताकि वह आत्मसम्मान के साथ रोटी खा सके। इसलिए पीएम मोदी ने दूसरा तरीका अपनाया है। ये अपनी-अपनी सोच का अंतर है।’

वहीं, राहुल गांधी द्वारा सोच समझकर लॉकडाउन में ढील देने की बात कहने पर अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री मांग कर रहे हैं कि लॉकडाउन में ढील दी जाए, लेकिन केंद्र सरकार सूझबूझ से धीरे धीरे लॉकडाउन को खोल रही है। विज ने तंज कसते हुए कहा की राहुल गांधी और इनके द्वारा शासित सरकारों की सोच में बहुत अंतर है।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *