हरियाणा के करनाल जिले से सांसद रहे अश्विनी चोपड़ा का शनिवार को देहांत हो गया। वे काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने अमेरिका में भी कैंसर का ऑपरेशन कराया था, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ।
अश्विनी चोपड़ा 2014 से 2019 तक करनाल से भाजपा सांसद रहे थे। 2014 में भाजपा ने उन्हें टिकट देकर दिल्ली से सीधे करनाल लोकसभा सीट पर भेजा था। 2019 में पार्टी फिर से उन्हें चुनाव टिकट देना चाहती थी, लेकिन अश्विनी चोपड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।