सेंसेक्स 42000 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचकर फिसला, 60 अंक की बढ़त के साथ 41932 पर बंद

मुंबई. शेयर बाजार गुरुवार को फायदे में रहा। हालांकि, रिकॉर्ड स्तरों पर नहीं टिक पाया। सेंसेक्स 59.83 अंक ऊपर 41,932.56 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में पहली बार 42,000 का स्तर छुआ था। दिन का उच्च स्तर 42,059.45 रहा। निफ्टी की क्लोजिंग 12.20 प्वाइंट ऊपर 12,355.50 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,389.05 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। कारोबार के दौरान दोनों इंडेक्स पूरी बढ़त गंवाकर गिरावट में आ गए थे, लेकिन निचले स्तरों से फिर खरीदारी शुरू हो गई। कारोबारियों के मुताबिक दूसरे एशियाई बाजारों में बढ़त से भारतीय बाजार में सेंटीमेंट मजबूत हुए। अमेरिका-चीन के बीच बुधवार को पहले चरण की ट्रेड डील साइन होने से दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने की उम्मीद है। इसलिए, एशियाई बाजारों में खरीदारी हुई।

शेयर बाजार ने इस हफ्ते 4 में से 3 दिन रिकॉर्ड बनाया

सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार और मंगलवार को भी सबसे उच्च स्तर छुए थे। ना सिर्फ क्लोजिंग रिकॉर्ड स्तरों पर हुई, बल्कि इंट्रा-डे में भी नए हाई बनाए। बाजार सिर्फ बुधवार को नुकसान में रहा।

तारीख सेंसेक्स में बढ़त क्लोजिंग इंट्रा-डे (रिकॉर्ड)
13 जनवरी 259.97 41,859.69 (रिकॉर्ड) 41,899.63
14 जनवरी 92.94 41,952.63 (रिकॉर्ड) 41,994.26
16 जनवरी 185 41,932.56 42,059.45
तारीख निफ्टी में बढ़त क्लोजिंग इंट्रा-डे (रिकॉर्ड)
13 जनवरी 72.75 12,329.55 (रिकॉर्ड) 12,337.75
14 जनवरी 32.75 12,362.30 (रिकॉर्ड) 12,374.25
16 जनवरी 46 12,355.50 12,389.05

एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स में तेजी

गुरुवार को शेयर बाजार फायदे में रहा, लेकिन दोनों इंडेक्स में गिरने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही। सेंसेक्स के 30 में से 18 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.42% बढ़त के साथ बंद हुआ। सिर्फ मेटल इंडेक्स 1.25% नुकसान में रहा।

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयर बढ़त
आयशर मोटर्स 4.29%
नेस्ले 3.42%
जी एंटरटेनमेंट 2.79%
कोटक बैंक 1.64%
भारती एयरटेल 1.29%

निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयर गिरावट
एनटीपीसी 2.30%
इन्फ्राटेल 2.04%
जेएसडब्ल्यू स्टील 2.04%
गेल 2.01%
हिंडाल्को 1.90%

रुपया 7 पैसे मजबूत
अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील का असर करंसी बाजार में भी देखा जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 70.75 पर आ गया। बुधवार को भी 5 पैसे मजबूत होकर 70.82 पर बंद हुआ था।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *