बाॅलीवुड डेस्क. काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली शॉर्ट फिल्म देवी का फर्स्ट लुक और बिहाइंड द सीन फोटो शेयर किया है। इस फिल्म में 9 एक्ट्रेस नजर आएंगी। फिल्म की कहानी और निर्देशन प्रियंका बनर्जी ने किया है। देवी नौ उत्पीड़ित महिलाओं की कहानी है, जो समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं, एक छोटे से कमरे में रह रही हैं। उन्हें अपनी कहानियों को साझा करने में दुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ये हैं 9 एक्ट्रेस : फिल्म में निरंजन अयंगर और रेयान स्टीफन के प्रोडक्शन में बनी देवी संभवत: पहली शॉर्ट फिल्म है, जिसमें काजोल, श्रुति हासन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, संध्या म्हात्रे, रमा जोशी, शिवानी रघुवंशी और यशस्वनी दायमा अभिनय करती नजर आएंगी। यह शॉर्ट फिल्म दो दिन में शूट की गई है।