हरियाणा में कांग्रेस ने गुरुग्राम लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशी उतार दिया है। गुरुग्राम से राज बब्बर को टिकट दिया गया है। यहां कैप्टन अजय यादव की भी टिकट की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला है। अब हरियाणा में कांग्रेस व आप ने इंडिया गठबंधन के तहत सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैँ। कांग्रेस ने बीते गुरुवार देर रात हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए नौ में से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। अंबाला से मुलाना के विधायक वरुण चौधरी, सिरसा से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, हिसार से पूर्व सांसद जयप्रकाश, करनाल से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, रोहतक से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और फरीदाबाद से पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दी गई है।
कांग्रेस ने गुरुग्राम से भी घोषित किया प्रत्याशी, राज बब्बर को दिया टिकट –
