चंडीगढ़ में सीएम आवास घेरने की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन छोड़ा

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब में बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। शुक्रवार दोपहर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास को भी घेरने की कोशिश की। पुलिस ने बैरिकेट लगाकर उन्हें रोका और पानी की बौछार कर पीछे हटाया।

आप कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास को घेरने जा रहे थे, तभी पुलिस ने बैरिकेट लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, कार्यकर्ताओं बैरिकेट हटा दिए और आगे निकलने लगे। इस पर पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें रोका। पानी की बौछार होते ही कार्यकर्ता पीछे हट गए। इस आपाधापी में कुछ कार्यकर्ता चोटिल भी हो गए।

प्रदर्शन की अगुआई सांसद भगवंत मान कर रहे थे। उनके अलावा आप के कई और भी नेता शामिल थे। भगवंत मान ने कहा कि सरकार पंजाब के लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रही है। बिजली की दरों में जिस तरह से बढ़ोत्तरी की गई है, उससे आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *