मौसम / आज से पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना |

नई दिल्ली. पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के कारण मैदानों में उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं तेज हो गई हैं। इससे उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र में तापमान लगातार गिर रहा है। आने वालों दिनों में मध्य भारत में तापमान कम होगा। मौसम विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव ने यह दावा किया है।

उन्होंने कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात में विकसित होगा। इन हालातों में शुक्रवार से हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी और मैदानी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। पूरे उत्तर भारत में 500 से 1000 मीटर की ऊंचाई पर बादल की परत छा गई है। इससे सूरज की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर भी तापमान पर हो रहा है। मैदानी इलाकों में सामान्य से 6.5 डिग्री तापमान कम होने पर भीषण सर्दी मानी जाती है।

मैदानी शहरों में नारनौल सबसे ठंडा

उत्तर से मध्य भारत तक शीतलहर जारी है। मौसम एजेंसियों के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री था। मैदानी इलाकों में हरियाणा का नारनौल शहर सबसे ठंडा 3.5 डिग्री रहा। दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई।

यूपी के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित

  • उत्तर प्रदेश में शुक्रवार तक सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम फिर से बनाने के आदेश दिए गए हैं।
  • लाहौल-स्पीति में भी हिमपात शुरू हो गया है, भारी बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रे में पिछले हफ्ते से लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *