Bharat Bachao Rally : यूपी में योगी सरकार में सुरक्षित नहीं हैं बेटियांः प्रियंका गांधी

रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली शुरू हो गई है। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलेते हुए कहा कि हमें देश बचाना है। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम लोगों को संबोधित कर रहे हैं। रैली में शामिल होने के लिए हरियाणा, यूपी समेत दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। रामलीला मैदान में होने वाली रैली में उसके निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार होगी। लेकिन कांग्रेस इसके सहारे दिल्ली की राजनीति को साधने की कोशिश करेगी। कांग्रेस ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है।इस विरोध प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस पार्टी देश में बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था में मंदी और संकटग्रस्त किसानों की समस्या को उजागर करेगी।

अच्छे दिन आने वाले हैं’ स्लोगन पर पी. चिदंबरम का तंज

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  पिछले छह महीने के दौरान मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ कर रख दी है। इसी के साथ ही चिदंबरम ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नारे अच्छे दिन आने वाले हैं पर भी तंज कसा।

भारत बचाओ रैली में तेलंगाना से भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

भारत बचाओ रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पहुंचना लगातार जारी है। रैली में तेलंगाना से भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

Overlook India

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *