गोएयर (GoAir) ने गोफ्लाई (GoFly) सेल के जरिए यात्रियों को सस्ते में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है। इस सेल के तहत 1099 रुपये के ऑल इन्क्लूसिव शुरुआती किराये पर हवाई सफर किया जा सकता है। घरेलू उड़ानों के लिए शुरुआती किराया 1099 रुपये तो वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ऑल इन्क्लूसिव हवाई किराया 5599 रुपये से शुरू है। यह सेल 27 जनवरी शुरू हो चुकी है और 29 जनवरी 2020 तक इसका फायदा उठाया जा सकता है। इस दौरान की गई बुकिंग पर 1 फरवरी से 30 सितंबर 2020 के बीच कभी भी सफर किया जा सकता है।
GoFly सेल में टिकट की बुकिंग goair.in वेबसाइट या फिर कंपनी के मोबाइल ऐप से कराई जा सकती है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, ऐप से फ्लाइट बुकिंग पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके लिए GOAPP10 कोड इस्तेमाल करना होगा। कुछ डेस्टिनेशंस के लिए हवाई किराए की डिटेल इस तरह है…
| From | *Fares starting |
| Kochi | 1099 |
| Delhi | 1358 |
| Guwahati | 1449 |
| Chandigarh | 1458 |
| Patna | 1507 |
| Kolkata | 1531 |
| Chennai | 1531 |
| Ahmedabad | 1612 |
| Bagdogra | 1624 |
| Aizawl | 1649 |
| Jammu | 1653 |
| Indore | 1656 |
| Bengaluru | 1759 |
| Mumbai | 1798 |
| Pune | 1814 |
| Hyderabad | 1882 |
| Bhubaneswar | 1897 |
| Lucknow | 1911 |
| Jaipur | 1916 |
| Srinagar | 1941 |
| Goa | 2013 |
| Varanasi | 2052 |
| Leh | 2182 |
| Nagpur | 2191 |
| Ranchi | 2480 |
| Kannur | 2882 |
| Port Blair | 3648 |
| Abu Dhabi | 5599 |
| Dubai | 6671 |
| Phuket | 6910 |
| Muscat | 7037 |
| Kuwait | 7786 |
| Singapore | 7788 |
| Bangkok | 8038 |
| Male | 9136 |
शर्तें
- ऑफर में ग्रुप डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है.
- अन्य किसी प्रोमो कोड के साथ यह ऑफर क्लब नहीं किया जा सकता.
- टिकट नॉन रिफंडेबल है.
- शिशु बुकिंग के लिए लागू नहीं है।
- पहले से खरीदे गए टिकटों पर ऑफर मान्य नहीं है।
- उपरोक्त ऑफ़र किसी अन्य प्रचार या प्रोमो कोड के संयोजन में लागू नहीं है।
- प्रस्ताव / सीटें उपलब्धता के अधीन हैं।
- सामान्य सामान नीति के अनुसार कोई भी अतिरिक्त सामान भत्ता लिया जाएगा।
( Disclaimer: गोएयर के किराये में किसी भी बदलाव के लिए Overlook जिम्मेदार नहीं है। बुकिंग से पहले गो एयर की आधिकारिक वेबसाइट को देखें।)