हरियाणा सरकार ने 14 नए बोर्डों व निगमों के चेयरमैनों की नियुक्ति की

हरियाणा सरकार ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को भी चेयरमैन के पद से नवाजा

सरकार ने तुरन्त प्रभाव से विभिन्न बोर्डों व निगमों में 14 नए चेयरमैनों की एवं एक वाईस-चेयरमैन की नियुक्ति की है।

नियुक्ति किये गए लोगो की सूची कुछ इस प्रकार है —

  • नव-नियुक्त चेयरमैनों में पूर्व विधायक सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो
  • होडल के विधायक जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम
  • बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम
  •  बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड हरियाणा
  • शाहबाद के विधायक रामकरण को शुगरफैड
  • नरवाना के विधायक राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।
  • इनके अतिरिक्त पूर्व ओलंम्पियन व चरखी दादरी जिला की बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम
  •  कैथल जिला के कैलाश भगत को हैफेड
  •  करनाल जिला की निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम
  •  यमुनानगर जिला के राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड
  •  रेवाड़ी जिला के अरविन्द यादव को हरको बैंक
  •  भिवानी जिला के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग
  •  सोनीपत जिला के पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम
  •  गुहला के रणधीर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
  • इसके साथ -साथ कुरूक्षेत्र जिला के धूमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाईस-चेयरमैन नियुक्त किया है।

oldAuthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *