हरियाणा सरकार ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को भी चेयरमैन के पद से नवाजा
नियुक्ति किये गए लोगो की सूची कुछ इस प्रकार है —
- नव-नियुक्त चेयरमैनों में पूर्व विधायक सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो
- होडल के विधायक जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम
- बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम
- बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड हरियाणा
- शाहबाद के विधायक रामकरण को शुगरफैड
- नरवाना के विधायक राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।
- इनके अतिरिक्त पूर्व ओलंम्पियन व चरखी दादरी जिला की बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम
- कैथल जिला के कैलाश भगत को हैफेड
- करनाल जिला की निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम
- यमुनानगर जिला के राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड
- रेवाड़ी जिला के अरविन्द यादव को हरको बैंक
- भिवानी जिला के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग
- सोनीपत जिला के पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम
- गुहला के रणधीर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
- इसके साथ -साथ कुरूक्षेत्र जिला के धूमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाईस-चेयरमैन नियुक्त किया है।