बुधवार को बिंदल करीब 11 बजे विधानसभा स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। वह अपने दफ्तर में शाम पांच बजे तक बैठे रहे। उसके बाद उन्होंने कई फाइलें निपटाईं। राज्य विधानसभा सचिवालय के अधिकारी, कर्मचारी और पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलते रहे। बिंदल ने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपे जा रहे दायित्व को वह बखूबी निभाएंगे। नामांकन भरने से पहले प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद से वह इस्तीफा दे सकते हैं।
स्पीकर बिंदल बनेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आज दे सकते हैं इस्तीफा

हिमाचल विधानसभा के स्पीकर डॉ. राजीव बिंदल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। बिंदल ने बुधवार को राज्य विधानसभा में अधिकांश लंबित फाइलें निपटा दीं। वह शुक्रवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरेंगे। उनका अकेला नामांकन होगा। हाईकमान के आदेश के बाद चुनाव महज औपचारिक ही होंगे। शनिवार को वह विधिवत तरीके से अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। डॉ. बिंदल नामांकन भरने से पहले गुरुवार को ही प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।