जैंतगढ़. ओडिशा के झुमपुरा थाना क्षेत्र के अर्सला गांव में मंगलवार देर रात ससुराल वालों ने दहेज के लिए छह माह की गर्भवती नवविवाहिता काे जिंदा जला दिया। 10 माह पूर्व ही चंपुअा की लीलीरानी महताे (22 वर्ष) की शादी कुणाल महताे (25 वर्ष) से हुई थी।
मृतका की मां दमयंती महतो ने झुमपुरा थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। दाे माह से ससुराल वाले पीड़िता से ट्रैक्टर की मांग कर रहे थे। लीली का मायका के रैगुड़ी गांव में है। मामले में पति कुणाल महतो, ससुर पीतांबर महतो, सास अहिल्या महतो और भसुर महेंद्र महतो को आरोपी बनाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।