रतलाम | नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारत सुरक्षा मंच ने बुधवार को डेढ़ किमी लंबी मौन महारैली निकाली। मार्च में करीब 25 हजार लोग शामिल हुए। प्रशासन ने रैली की अनुमति नहीं दी लेकिन जब रैली निकली तो अफसर व्यवस्था में लगे रहे। रैली की शुरुआत आॅर्ट्स एंड साइंस कॉलेज तिराहे से दोपहर 1.15 बजे शंखनाद के साथ हुई। इसमें आगे-आगे संत-महात्मा निकले, उनके पीछे महिला शक्ति और आखिरी में विभिन्न समाज, संगठन के पुरुष शामिल हुए। लोग हाथ में सीएए के पक्ष में तख्तियां, बैनर और तिरंगा लेकर चल रहे थे। रैली का समापन दोपहर 2.45 बजे नगर निगम के सामने हुआ। बिना अनुमति रैली निकालने पर सांसद जीएस डामोर, विधायक चैतन्य काश्यप सहित 38 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
- 04 किमी लंबा था रूट
- 90 मिनट लगे पूरे सफर में
- 300 मीटर लंबा तिरंगा
- 118 समाज के लोग शामिल
- 80 से ज्यादा संगठन
- 300 से ज्यादा वकील भी शामिल