कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के बंगले में सुरक्षाकर्मी ने एके-47 से गोली मारकर आत्महत्या की |

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार देर रात कांग्रेस विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारी है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विधायक के बंगले की सुरक्षा में जवान तैनात था और वहीं पर उसने खुद को गाेली मार ली। जवान की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि काफी लंबे से ये जवान विधायक की सुरक्षा में लगा था। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

मोबाइल पर बात करने के दौरान जवान ने खुद पर चलाई गोली

  1. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक देवती कर्मा जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनके गृह जिले फरसापाल स्थित बंगले की सुरक्षा में जगदलपुर निवासी जवान आशोराम कश्यप भी तैनात था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12.55 बजे आशोराम कश्यप मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। राइफल से एक राउंड फायर किया गया और गोली उनके दाहिने ओर सीने लगी। इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
  2. देर रात बंगले में गोली चलने से हड़कंप मच गया। बाकी के सुरक्षाकर्मी भागकर मौके पर पहुंचे जवान आशेराम खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फरसापाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जवाने की राइफल जब्त करने के साथ ही शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। यहां शनिवार को जवान के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस की ओर से उसके परिवार को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  3. दो बार से विधायक हैं दिवंगत कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा

    कांग्रेस विधायक देवती कर्मा दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी है। नक्सलियों ने झीरम घाटी में हमला कर कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा सहित 17 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद हुए चुनाव में देवती कर्मा जीत कर विधायक बनीं। इसके बाद हुए चुनाव में भाजपा के भीमा मंडावी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भाजपा विधायक भीमा मंडावी की भी 9 अप्रैल 2018 को नक्सली हमले में हत्या हो गई। उपचुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी ओजस्वी मंडावी को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें देवती कर्मा से हार का सामना रकना पड़ा।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *