शारीरिक शोषण केे आरोपी ने कोर्ट की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, टांगों में चोट |

पंचकूला.पेशी के लिए लाए गए एक रेप आरोपी कोर्ट परिसर में पुलिस जवानों को धक्का मार कर फरार होने की कोशिश की। उसने दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगाई तो वह घायल होकर गिर गया। उसके पैरों में चोट आई और वह भाग नहीं पाया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

पुलिस ने 20 साल के रेप आरोपी युवक जतिंदर को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे अंबाला जेल से पंचकूला कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट में सुनवाई के बाद उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर गिरा दिया और खुद दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। चोटें लगी होने के कारण उसे सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

असल में अक्तूबर महीने में पिंजौर में एक पॉक्सो एक्ट का मामला सामने आया था। जिसमें एक नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था, कि उसकी बेटी संदिग्ध हालात में घर से गायब हो गई है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन की तो सामने आया था, कि लड़की को पिंजौर में रहने वाला जतिंदर सिंह बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद उसने नाबालिग का शारीरिक शोषण भी किया था।

जिसके बाद उसने पुलिस को बयानों में भी इस बात को कबूल किया था। जिसके चलते आरोपी जतिंदर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को दोपहर बाद उसके मामले में सुनवाई हुई, तो उसके बाद पुलिसकर्मी उसे कोर्ट रूम से बाहर ही लेकर निकले थे।
इसी दौरान उसने दोनों पुलिसकर्मियों को धक्का मारा और उन्हें गिरा दिया।

जिसके बाद खुद करीब चार फुट की दीवार फांदकर नीचे कूद गया। गनीमत यह रही, कि ग्राउंड फ्लोर पर वो फर्श की जगह, कच्चे एरिया (ग्रीन एरिया) में गिर गया। जिसके बाद वो चल तो नहीं पाया, लेकिन पुलिस को लगा था, कि कहीं वो भाग न जाए। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने शोर मचाया और उसे पकड़ा गया।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *