हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने गृहमंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल विवाद पर बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया। डॉ. जैन ने कहा कि मामले को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है, जबकि इतना बड़ा कुछ नहीं है। उनकी मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों से बातचीत हो चुकी है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चल रही है और सरकार के सर्वे सर्वा मुख्यमंत्री ही रहते हैं। इसलिए प्रदेश में मुख्यमंत्री ही सर्वे सर्वा हैं। गृहमंत्री के जो कार्य हैं, वह भी कर रहे हैं। इसको लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है। किसी विषय में दोनों के बीच कहीं ना कहीं कुछ मिस कम्युनिकेशन हुआ होगा, जिसके चलते कुछ भ्रांति निकली और मामला ऐसे बढ़ा।