प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़े ही देर में गोरखपुर को 185 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे। वह राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही इनमें 139.62 करोड़ की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण व 45.44 करोड़ की छह परियोजनाओंका शिलान्यास करेंगे।
विजिबिलिटी कम होने की वजह से उनके आगमन में करीब 1 घंटे की देर हुई है। मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। आज शाम चार बजे मंदिर में ही मुख्यमंत्री मकर संक्रांति मेले और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार की सुबह मुख्यमंत्री जनसुनवाई भी कर सकते हैं। सुबह 11 से 12 बजे तक गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में आयोजित नाबार्ड किसान सम्मान समारोह एवं किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। 2 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
लोकार्पण वाली कुछ प्रमुख परियोजनाएं…
कुसुम्ही-पिपराइच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 16.27 करोड़
पिपराइच-बरगदही मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 18.57 करोड़
सोनबरसा पिपराईच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 19.58 करोड़
पीपीगंज-मखनहा-मछरियाघाट-सरहरी-महराजगंज चौराहा तक मार्ग निर्माण: 23.19 करोड़
जुबली इंटर कॉलेज में छात्रावास, स्टॉफ भवन, शौचालय आदि का निर्माण: 7.62 करोड़
नवीन संकेत राजकीय मूकबधिर बालिका इंटर कॉलेज दौलतपुर का निर्माण: 11.36 करोड़
बांसगांव के ठठउर में समयमाता मंदिर का पर्यटन विकास: 1.16 करोड़
शिलान्यास वाली कुछ प्रमुख परियोजनाएं-
बांसगांव-माल्हनपार-उरूवां 8.200 किमी सड़क निर्माण: 14.73 करोड़
नई बाजार बोहावार मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 14.47 करोड़
गोरखपुर में वीवीपैड के भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण: 2.32 करोड़
राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल भवन का निर्माण: 4.23 करोड़
स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल एवं कार्मिक आवास: 8.81 करोड़