राजनांदगांव / ब्लैकमेलिंग से परेशान गैंगरेप पीड़िता किशोरी ने केरोसीन डालकर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर |

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक गैंगरेप पीड़िता किशोरी ने गुरुवार को आत्मदाह का प्रयास किया। किशोरी ने अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया, जहां से रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। दोनों के ऊपर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

प्रेम संबंध का वीडियो वायरल करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया, फिर बनाने लगे दबाव

  1. जानकारी के मुताबिक, डोंगरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीया किशोरी 12वीं की छात्रा है। उसका किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि गांव के ही युवक दौलत (28) और 16 वर्षीया एक किशोर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। दोनों किशोरी से कहते कि उनके पास प्रेम संबंधों को लेकर उसका वीडियो है। अगर किशोरी ने उनसे संबंध नहीं बनाए तो वह उसे सार्वजनिक कर देंगे। इससे परेशान होकर 12 दिसंबर को किशोरी उनसे मिलने के लिए गई। वहां से दोनों किशोरी को लेकर एक खंडहर में पहुंच गए।
  2. इसके बाद दोनों ने ही किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद से ही किशोरी काफी तनाव में चल रही थी। इसके बाद भी दोनों आरोपियों ने किशोरी को ब्लैकमेल करना नहीं छोड़ा और दबाव बनाने लगे। इससे परेशान होकर किशोरी ने गुरुवार को अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। उसे 60 फीसदी जली हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर नायब तहसीलदार वर्षा तिवारी ने बयान लिए। इस बीच किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *