चंडीगढ़ / पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में रॉड से किया कत्ल|

मोहाली. पत्नी के साथ संबंध होने के शक में टीडीआई सिटी के नजदीक एक निर्माणाधीन होटल में काम कर रहे राजमिस्त्री की बुधवार सुबह रॉड मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राम सिंहासन के रूप में हुई है।

मृतक एक निर्माणाधीन होटल में राज मिस्त्री का काम करता था और वहीं पर काम करने वाले अन्य व्यक्ति ओम प्रकाश के साथ उसका झगड़ा चल रहा था। जिस पर उसने ही राम सिंहासन का कत्ल िदया। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह ओम प्रकाश ने राम सिंहासन पर उस समय हमला किया जब वह साे रहा था।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर काॅल करके मामले की सूचना दी, इसके बाद पुलिस पार्टी तथा बलौंगी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्चरी में भिजवाया। एसएचओ बलौंगी मनफूल सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।

पहले भी होता था झगड़ा

मौके पर माैजूद काम करने वाले अन्य लोगों ने बताया कि राम सिंहासन का ओम प्रकाश के साथ पहले भी कई बार झगड़ा हुअा था। वहां पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि सारी लेबर होटल की कंस्ट्रक्शन साइट पर रहती थी। ओम प्रकाश वहां अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ रहता था।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *