महिलाओं की मदद के लिए चंडीगढ़ प्रशासन का समाज कल्याण विभाग शगुन योजना शुरू करने जा रहा है। दो बेटियों की शादी के लिए प्रशासन 51 हजार रुपये देगा। महिला स्ट्रीट वेंडर, दिव्यांग, विधवा और एएवाई कार्ड धारकों को योजना में शामिल कर लिया है। इससे हजारों महिलाओं को फायदा मिलेगा। दो किस्तों में उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। आधे पैसे शादी से पहले और फिर आधे शादी के बाद दिए जाएंगे। महिलाओं की मदद के लिए शगुन योजना लाई जा रही है। जल्द ही योजना को शुरू कर दिया जाएगा।
महिलाओं की मदद के लिए चंडीगढ़ प्रशासन शगुन योजना शुरू करने जा रहा है –
