हरियाणा के अम्बाला में सौतेली मां पर दो भाइयों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला को शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला की शिक़ायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया की 2007 में उसके पति की पहली पत्नी गुड्डी की मृत्यु के बाद कंवर पाल से दूसरी शादी हुई थी। कंवर पाल की पहली शादी से दो बेटे विशाल और आशु हैं। वीरवार को वह पति कंवर पाल, देवरानी सविता के साथ घर पर थी। आशु, विशाल और विक्रम आए और आते ही विक्रम व विशाल ने मेरे हाथ पकड़ लिए। आशु ने कैंची से वार कर दिया , और तीनो भाग गए। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
सौतेली मां पर दो भाइयों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया –
