टॉफी में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका है। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। कुशीनगर के कसया थाना इलाके के कुड़वा उर्फ़ दिलीपनगर गांव के सिंसई लठउर टोला में आज सुबह तकरीबन सात बजे टॉफी खाने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। टॉफी के अलावा नौ रुपये गठरी में मिले हैं। टॉफी गीली थी। टॉफी में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट की आशंका है। बताया जा रहा है कि मृतकों में रसगुल नाम के शख्स के तीन बच्चे मंजना (7), स्वीटी (5), समर (3) और रसगुल की बहन खुशबू का बेटा आयुष (5) शामिल हैं, जो टॉफी खाने से बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने बच्चों को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मासूम बच्चों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया. वहां ले जाते समय रास्ते में चारों की मौत हो गई। परिजन तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। टॉफी के रैपर पर गोल्ड आलमंड चाकलेट डिलाइट लिखा हुआ है।
Overlook India
Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.
Related News
चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा सरकार के खातों से कथित रूप से ₹590 करोड़
हरियाणा पुलिस ने मशहूर रैपर और सिंगर आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ
हरियाणा में 590 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले में विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो
IDFC First Bank ने हरियाणा सरकार की ओर से रखी गई जमा राशि में 590