हिसार निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज ने शादी के आठ माह बाद पति पर दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस

शहर निवासी एक अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज ने अपने सास, ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का और अपने पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता महिला ने आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी गुरुग्राम में एक बैंक में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत युवक से इसी वर्ष अप्रैल में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बारे में उसने अपने परिवार वालों को बताया तो इसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई। इसके बावजूद उसके ससुराल वालों ने उसे फिर से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। उसे दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। यह बात उसने अपने पति को बताई तो उसके पति ने भी उससे मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने भी उससे मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया हैं। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं।

मामले की जांच की जा रही है

आजाद नगर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरमीत सिंह ने बताया कि पीड़िता ने मामले में अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी हैं। शिकायत पर दहेज, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।

 

 

 

 

Overlook India

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *