कुमारी सैलजा से दु‌र्व्यवहार मामले में पार्षद नामजद

फरीदाबाद : निकिता के घर परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा व अन्य कार्यकर्ताओं से बुधवार को हुए दु‌र्व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता अशोक रावल ने मुजेसर थाने में नगर निगम वार्ड-3 के पार्षद जयवीर खटाना के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अशोक रावल ने शिकायत में कहा है कि बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा अपना घर सोसायटी में निकिता के घर स्वजनों को सांत्वना देने पहुंचीं थीं। इस दौरान नगर निगम वार्ड-3 के पार्षद जयवीर खटाना कार्यकर्ताओं के साथ वहां मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने कुमारी सैलजा, अशोक रावल के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दु‌र्व्यवहार किया।

गाली-गलौज कराते हुए धक्का-मुक्की की। वहां से वे लोग किसी तरह निकले मगर करीब 100 कदम के बाद पार्षद ने फिर उनका रास्ता रोक लिया। उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। अशोक रावल का कहना है कि साथी कार्यकर्ताओं की मदद से वे किसी तरह वहां से निकल पाए। मुजेसर थाना प्रभारी एसआइ श्रीराम का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है और आरोपित पार्षद की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि निकिता हम सबकी बेटी थी और भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। अगर आरोपित पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया, तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

oldAuthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *