अग्निशमन कार्यालय में राज्य कमेटी के आह्वान पर अग्निशमक सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ रानियां के बैनर तले अग्निशमन व सफाई कर्मचारियों की संयुक्त रूप से भूख हड़ताल दूसरे दिन वीरवार को भी जारी रही। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान गुरमेल सिंह द्वारा भूख हड़ताल स्थल की अध्यक्षता की गई। दूसरे दिन की 24 घंटे की भूख हड़ताल पर रानियां फायर स्टेशन से अग्निशामक कर्मचारी गुरमेल सिंह, गुरुदेव सिंह, दिलबाग सिंह, लकी कुमार व अशोक कुमार बैठे। क्लब सदस्यों ने दिया शादी में घरेलू सामान संवाद सहयोगी, रानियां : सुपर युवा क्लब झोरडऩाली की ओर से एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में जरूरी घरेलू सामान का सहयोग दिया। क्लब के सदस्यों ने वाशिग मशीन, 8 सूट, जरूरी बर्तन, दरी-रजाई इत्यादि सामान की सहायता दी गई है। इस मौके पर सुपर युवा क्लब के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
सिरसा में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मी
