फरीदाबाद : नगर निगम ने मंगलवार को गांधी कालोनी, आइटीआइ रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान निगम ने धार्मिक स्थल की 4 इमारतों को भी ढहा दिया। निगम को गांधी कालोनी की इस रोड पर नाला बनाना है। निगम ने कई महीने पहले भी यहां सड़क निर्माण के चलते कुछ हिस्से से अतिक्रमण हटाया था। कई महिलाओं ने पत्थर फेंक कर निगम की कार्रवाई का विरोध किया, इस दौरान गांधी जी की प्रतिमा की लाठी टूट गई। निगम के कनिष्ठ अभियंता सुमेर सिंह ने बताया कि कुल 12 जगह से अतिक्रमण हटाए गए हैं। गांधी जी की प्रतिमा का पूरा ख्याल रखा गया था, पर कुछ शरारती तत्वों ने कार्रवाई में विघ्न डालने के मकसद से पथराव किया, जिससे प्रतिमा की लाठी टूट गई।
अतिक्रमण हटाते समय टूटी गांधी जी की प्रतिमा की लाठी
