राहुल गांधी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कृषि कानून, जीएसटी, नोटबंदी, चीन की सेना और देश में आर्थिक संकट का मुद्दा उठाया। राहुल ने इस दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। ‘खेती बचाओ यात्रा’ के कुरुक्षेत्र में समापन के मौके राहुल गांधी कुरुक्षेत्र की मुख्य अनाज मंडी में किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को संबोधित किया। गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में पूजा अर्चना के बाद पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा राहुल गांधी के सारथी बनकर अनाज मंडी कुरुक्षेत्र पहुंचे।
राहुल गांधी बोले- हमारी सरकार सत्ता में होती तो 15 मिनट में चीनी सेना को उखाड़ फेंक देते
