गुड़गांव में होम क्वारैंटाइन मरीजों को खुद सुबह-शाम बुखार, खांसी-जुकाम चैक कर, रखना होगा रिकॉर्ड

प्रदेश में अनलॉक-2 का तीसरा दिन है। जनजीवन सामान्य हो रहा है, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ते मरीजों के कारण अब गुड़गांव और फरीदाबाद में मरीजों को होम क्वारैंटाइन किया जा रहा है। ऐसे में होम क्वारैंटाइन मरीजों को 10 दिनों तक खुद ही रोज सुबह-शाम अपना तापमान, खांसी-जुकाम, पल्स रेट, गले की खराश से जुड़ी जानकारी एक बुकलेट में भरनी होगी। 10 दिन के बाद इस बुकलेट को देखकर डॉक्टर निर्णय लेंगे कि पीड़ित का दोबारा टेस्ट किया जाए या नहीं। जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. जयप्रकाश का कहना है कि ये बुकलेट ऐसे मरीजों को जल्द मिल जाएगी।

गुड़गांव में अब तक सबसे ज्यादा प्राइवेट जॉब वाले संक्रमित
गुड़गांव में मरीजों की संख्या प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 5569 पहुंच गया है। संक्रमित में सबसे ज्यादा 1700 मरीज प्राइवेट जॉब करने वाले हैं। इसके बाद 477 वरिष्ठ नागरिक हैं। व्यवसाय करने वाले 322 लोग हैं। 91 पुलिसकर्मी हैं, जिनमें से 3 दिल्ली पुलिस के हैं। इसके अलावा 11 सुरक्षा गार्ड, 21 सब्जी वाले, 19 बैंककर्मी संक्रमित हो चुके हैं। अभी तक संक्रमित हुए कुल मरीजों में 87 बच्चे भी हैं, जो कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *