यमुनानगर में 5 लोग और संक्रमित, 3 का दिल्ली कनेक्शन, दो ने जागरुकता दिखाई और खुद पहुंचे टेस्ट कराने

जिले में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पांच नए केस सामने आए। जगाधरी का गांधी धाम, यमुनानगर की जम्मू कॉलोनी, प्रहलादपुरी कॉलोनी, फर्कपुर और यमुना विहार भी संक्रमित हो गया है। यहां एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया। गांधी धाम में पुलिस विभाग से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर, फर्कपुर में 25 साल का रेलवे कर्मी, जम्मू कॉलोनी में नोएडा से लौटी 26 साल की महिला, प्रहलादपुरी गुरुग्राम में जॉब करने वाला 41 साल का व्यक्ति और यमुना विहार में 38 साल का बिजनेसमैन संक्रमित मिला है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं इन पांचों के संपर्क में आए करीब 39 लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। पांचों एरिया को सील कर डीसी मुकुल कुमार, एसपी कमलदीप गोयल, एसडीएम दर्शन कुमार, डीएसपी सुभाषचंद ने दौरा किया।

सामने आया है कि पॉजिटिव आई महिला, 41 साल का व्यक्ति और रेलवे कर्मी एनसीआर से आए हैं। दिल्ली से कनेक्ट होने से वे वहीं से संक्रमित हुए हैं। वहीं सब इंस्पेक्टर के परिवार का कहना है कि वे घर से बाहर नहीं जाते थे, हालांकि यमुना विहार कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन लोगों के बीच में ही ज्यादा समय गुजारते थे। उनके वहां से संक्रमित होने की बात कही जा रही है। यमुनानगर में अब तक 25 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। नौ पहले ठीक हो चुके हैं। 16 एक्टिव केस हैं।

इन दो लोगों ने जागरुकता दिखाई प्रहलादपुरी निवासी व्यक्ति गुरुग्राम में जॉब करता है। वे वहां पर ड्यूटी पर गए थे लेकिन ड्यूटी से यमुनानगर आने से पहले अपने घर नहीं आए और सीधे ईएसआई अस्पताल में टेस्ट कराने गए। जब तक रिपोर्ट नहीं आई, घर में ही क्वाॅरेंटाइन रहे।

इसके साथ ही यमुना विहार कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन को लग रहा था कि देश में महामारी चल रही है। हो सकता है कि वे भी चपेट में आ गए हों इसलिए टेस्ट करा लें। टेस्ट कराया तो वे भी पॉजिटिव आए।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *