लखनऊ विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से

लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र  2020-21 में स्नातक, परास्नातक, एमएड, एमपीएड, बीपीएड अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होंगी। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट  के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, एक हजार रूपए विलम्ब शुल्क के साथ 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। 22 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी होंगे। 28 अप्रैल से 8 मई तक प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परास्नातक पाठ्यक्रमों में बिना विलम्ब शुल्क के साथ 25 अप्रैल तक और एक हजार रुपये विलम्ब शुल्क के साथ 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

स्नातक :  बीए, बीए ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम रेगुलर, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस, एलएलबी पांच वर्षीय, बीएससी मैथ ग्रुप, बीएससी बायो ग्रुप, बीवीए-बीएफए, बीवोक रेन्यूएबुल एनर्जी, बीसीए और डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स।  यूजी मैनेजमेंट में बीबीए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस, बीबीए पर्यटन और एमबीए पांच वर्षीय                    व बीएलएड।

भूगोल में घटी और बी.कॉम ऑनर्स में बढ़ी: इस बार पाठ्यक्रम की सीट में परिवर्तन किया गया है। एम.ए भूगोल, एमए फ्रेंच, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी की सीट घटाई गई हैं। एम.ए भूगोल की सीट 100 से घटकर 60, एमए फ्रेंच की 40 से घटाकर 10 और एमएससी फूड टेक्नोलॉजी की सीट को 50 से घटाकर 30 कर दी गई है। वहीं, एमए जर्नलीज्म की सीट 45 से बढ़ाकर 50 और बी.कॉम ऑनर्स की सीट को 100 से बढ़ाकर 180 कर दी गई है। जानकारों की मानें तो, पाठ्यक्रम की मांग के हिसाब से काफी परिवर्तन किए गए।

60% से कम आवेदन पर नहीं चलेगा कोर्स 
विश्वविद्यालय के परास्नातक सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम के संचालन के लिए उपलब्ध सीट का 60 प्रतिशत अनिवार्य होगा। अगर आवेदन की संख्या इससे कम होती है तो पाठ्यक्रम का संचालन नहीं किया जाएगा।

ये है फीस (रुपये में)
कार्यक्रम         सामान्य वर्ग           एससी-एसटी वर्ग
स्नातक                800                400
परास्नातक             1000               500
यूजी प्रबंधन            1000               500
बीएलएड              1600               800
बीपीएड-एमपीएड       1600               800
एमएड                1600               800
सर्टिफिकेट कोर्स          500               500

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *