हरियाणा बोर्ड ने HBSE डेट शीट 2026 की जारी, कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल यहां देखें

Board of School Education Haryana (BSEH), भिवानी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए HBSE डेट शीट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। छात्र अब बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि, दिन और विषय से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं।

जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 (बुधवार) से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) तक चलेंगी। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) से शुरू होकर 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को समाप्त होंगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। यह डेट शीट नियमित छात्रों के साथ-साथ HOS फ्रेश, री-अपीयर, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त और सुधार श्रेणी के छात्रों पर भी लागू होगी।

HBSE कक्षा 10वीं डेट शीट 2026

दिन तिथि विषय
गुरुवार 26 फरवरी 2026 गणित (स्टैंडर्ड / बेसिक)
शनिवार 28 फरवरी 2026 हिंदी
गुरुवार 5 मार्च 2026 अंग्रेज़ी
शनिवार 7 मार्च 2026 संस्कृत / उर्दू
गुरुवार 12 मार्च 2026 विज्ञान
सोमवार 16 मार्च 2026 सामाजिक विज्ञान
बुधवार 18 मार्च 2026 पंजाबी / IT-ITES
शुक्रवार 20 मार्च 2026 NSQF विषय

HBSE कक्षा 12वीं डेट शीट 2026

दिन तिथि विषय
बुधवार 25 फरवरी 2026 अंग्रेज़ी कोर / अंग्रेज़ी इलेक्टिव
शुक्रवार 27 फरवरी 2026 राजनीतिक विज्ञान
सोमवार 2 मार्च 2026 भौतिकी / अर्थशास्त्र
मंगलवार 3 मार्च 2026 शारीरिक शिक्षा
शुक्रवार 6 मार्च 2026 इतिहास / जीवविज्ञान
सोमवार 9 मार्च 2026 रसायन विज्ञान / लेखाशास्त्र / लोक प्रशासन
बुधवार 11 मार्च 2026 कंप्यूटर साइंस / IT-ITES
गुरुवार 12 मार्च 2026 कृषि / दर्शनशास्त्र
शुक्रवार 13 मार्च 2026 समाजशास्त्र
मंगलवार 17 मार्च 2026 गणित
बुधवार 18 मार्च 2026 संस्कृत / उर्दू
गुरुवार 19 मार्च 2026 गृह विज्ञान
शुक्रवार 20 मार्च 2026 मनोविज्ञान
मंगलवार 24 मार्च 2026 हिंदी कोर / हिंदी इलेक्टिव
शुक्रवार 27 मार्च 2026 भूगोल
शनिवार 28 मार्च 2026 बिज़नेस स्टडीज़
सोमवार 30 मार्च 2026 पंजाबी / संस्कृत साहित्य
बुधवार 1 अप्रैल 2026 NSQF विषय
बुधवार 1 अप्रैल 2026 संस्कृत व्याकरण भाग-2

डेट शीट कहां से डाउनलोड करें

छात्र bseh.org.in पर जाकर HBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड से जुड़ी ताजा अपडेट्स और नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करने की सलाह दी जाती है।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.