दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में 536 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां स्टोर कीपर, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), स्टेनोग्राफर, फार्मासिस्ट, ऑफिस सुप्रीटेंडेंट, जूनियर क्लर्स, जूनियर टेलिफोन ऑपरेटर, लीगल असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन, हिंदी ट्रांसलेटर कम असिस्टेंट, अकाउंटेंट, लेबर वेल्फेयर इंस्पेक्टर और लैब असिस्टेंट जैसे पदों के लिए है। इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://dsssbonline.nic.in के जरिए 6 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 7 जनवरी 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 6 फरवरी 2020
पद का नाम, विभाग और रिक्त संख्या
| पद का नाम | विभाग | रिक्त संख्या |
| स्टोर कीपर | जीबी पंत गवर्नमेंट इंजी. कॉलेज | 01 |
| सेक्शन ऑफिसर (बागवानी) | दिल्ली जल बोर्ड | 09 |
| असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) | दिल्ली जल बोर्ड | 46 |
| पशुचिकित्सा-पशुधन इंस्पेक्टर | पशुपालन विभाग | 78 |
| इंवेस्टिगेटर- | सामाजिक विकास विभाग | 15 |
| स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) | दिल्ली परिवहन विभाग | 38 |
| स्टेनोग्राफर (हिंदी) | दिल्ली परिवहन विभाग | 6 |
| ऑफिस सुप्रीटेंडेंट | दिल्ली परिवहन विभाग | 23 |
| फार्मासिस्ट | दिल्ली परिवहन विभाग | 15 |
| लीगल असिस्टेंट | दिल्ली परिवहन विभाग | 04 |
| मैनेजर (पब्लिक रिलेशन) | दिल्ली परिवहन विभाग | 01 |
| जूनियर टेलिफोन ऑपरेटर | दिल्ली परिवहन विभाग | 10 |
| जूनियर क्लर्क | दिल्ली परिवहन विभाग | 254 |
| ड्राफ्ट्समैन | दिल्ली परिवहन विभाग | 02 |
| हिंदी ट्रांसलेटर कम असिस्टेंट | दिल्ली परिवहन विभाग | 02 |
| लेबर वेल्फेयर इंस्पेक्टर | दिल्ली परिवहन विभाग | 04 |
| अकाउंटेंट | दिल्ली परिवहन विभाग | 18 |
| लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी) | फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री | 10 |
पे-स्केल और आयुसीमा
| पद का नाम | पे-स्केल | आयुसीमा |
| स्टोर कीपर जीबी पंत | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 2800/- | 18 से 27 साल |
| सेक्शन ऑफिसर (बागवानी) | ग्रुप बी में PB-2, 9300-34800 + ग्रेड पे 4200/- | 30 साल से ज्यादा नहीं |
| असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) | ग्रुप बी में 9300-34800 + ग्रेड पे 4600/- | 30 साल से ज्यादा नहीं |
| पशुचिकित्सा-पशुधन इंस्पेक्टर | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 2400/- | 18 से 27 साल |
| इंवेस्टिगेटर- | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 1900/- | 27 साल से ज्यादा नहीं |
| स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 2800/- | 18 से 35 साल |
| स्टेनोग्राफर (हिंदी) | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 2800/- | 18 से 35 साल |
| ऑफिस सुप्रीटेंडेंट | ग्रुप सी में 9300-34800 + ग्रेड पे 4200/- | 18 से 35 साल |
| फार्मासिस्ट | ग्रुप सी में 9300-34800 + ग्रेड पे 4200/- | 18 से 35 साल |
| लीगल असिस्टेंट | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 2800/- | 18 से 35 साल |
| मैनेजर (पब्लिक रिलेशन) | ग्रुप बी में 9300-34800 + ग्रेड पे 4600/- | अधिकतम 35 साल |
| जूनियर टेलिफोन ऑपरेटर | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 1900/- | 18 से 35 साल |
| जूनियर क्लर्क | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 2000/- | 18 से 35 साल |
| ड्राफ्ट्समैन | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 2000/- | 18 से 35 साल |
| हिंदी ट्रांसलेटर कम असिस्टेंट | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 2800/- | 18 से 35 साल |
| लेबर वेल्फेयर इंस्पेक्टर | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 2800/- | 18 से 35 साल |
| अकाउंटेंट | ग्रुप सी में 9300-34800 +ग्रेड पे 4200/- | अधिकतम 35 साल |
| लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी) | ग्रुप सी में 5200-20200 + ग्रेड पे 2400/- | 18 से 27 साल |
अधिकतम आयुसीमा में छूट
| एससी/एसटी | 5 साल |
| ओबीसी | 3 साल |
| दिव्यांग | 10 साल |
| दिव्यांग+एससी/एसटी | 15 साल |
| दिव्यांग+ओबीसी | 13 साल |
(इसके अलावा अन्य वर्गों जैसे खिलाड़ियों, पूर्व सैनिकों, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं के लिए आयुसीमा में छूट का प्रावधान है)
आवेदन शुल्क राशि
अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी- 100 रु
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग/पूर्व सैनिक- कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
महत्वपूर्ण नोट: आवेदन के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आरक्षित पदों की संख्या और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं। भर्ती विज्ञापन अच्छे से पढ़ने के बाद ही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करें।