हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 360 घोषणाएं संभव नहीं हैं। 687 अभी लंबित हैं, जबकि 73 फीसदी पूरी हो चुकी हैं।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को यह जानकारी गुरुवार को घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में दी गई। प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक में उन्होंने वर्तमान में संभव नहीं घोषणाओं की सूची बनाने को कहा।न्होंने लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), विकास एवं पंचायत, कृषि एवं किसान कल्याण, सिंचाई और खेल विभागों की घोषणाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए रेलवे से अनुमोदन की आवश्यकता है. जरूरी होने पर परियोजनाओं को एचआरआईडीसी को भेजें। परियोजना का कार्य पूर्ण होते ही संबंधित अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सूचित करें। जिन परियोजनाओं में भूमि खरीद करने की आवश्यकता है, उसके लिए दरों के बारे में गहन अध्ययन कर ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से ही खरीद की जाए।
मुख्यमंत्री की 360 घोषणाएं संभव नहीं, 687 अभी लंबित
