पुलिस ने नूंह में छापेमारी कर 2572 गाय की खाल पकड़ी, घरों और गोदामों में रखी मिली

नूंह जिले में गोतस्करों पर लगाम लगाने के लिए एसपी के आदेश पर सर्च अभियान चलाया गया। उस दौरान गांव जमालगढ़ में छापेमारी की गई। पुलिस ने इस सर्च अभियान में घरों व गोदाम से 2572 गाय की खाल व एक टाटा 407 पकड़ा है। पुलिस ने जिन-जिन के पास से ये खाल पकड़ी हैं, उनके खिलाफ थाना पुन्हाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

डीएसपी ने 10 जून को सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक चलाया अभियान

  • एसपी के आदेश पर डीएसपी विवेक चौधरी ने गांव जमालगढ में दबिश देकर सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान शुरू करने से पहले पुलिस ने गांव को चारों तरफ से पूरी तरह सील कर दिया था और किसी को भी बाहर-भीतर आने जाने नही दिया। नाकेबंदी कर घर-घर सर्च अभियान चलाया गया।
  • तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा मे गाय की खाल व वाहन बरामद हुए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव जमालगढ़ में कुछ लोग गोकशी का काम करते हैं और गोकशी करने के बाद गाय मांस व खालों को दिल्ली व हापुड़ बेचते है। अगर गांव में रेड की जाए तो बड़ी मात्रा में गाय की खाल बरामद होगी।
  • गुप्तचर को साथ लेकर पुलिस जमालगढ़ पहुंची और वहां आसीफ के मकान के नजदीक पहुंची तो 9 शख्स टाटा 407 से गाय खालों को भर रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। उनकी पहचान निन्ना उर्फ निजाम, फारुख पुत्र सलामू, हासीम पुत्र निन्ना उर्फ निजाम, दीनू, अल्ली पुत्र अहमद हुसैन, आसीफ पुत्र बाबूदीन, निजाम पुत्र आसर, मुस्तकीन पुत्र इलियास, नियाजु पुत्र मम्मन निवासियान जमालगढ थाना पुन्हाना शिनाख्त किया।
  • गाड़ी टाटा 407 के पास आकर देखा तो गाड़ी के आगे नंबर आरजे-02-जीए-9914 लिखा मिला और गाड़ी को चैक करने पर गाड़ी गाय खाल से भरी हुई मिली। गिनती करने पर 414 गाय खालें मिली। इसके बाद निजाम पुत्र आसर के मकान में बने गोदाम को रेड की तो गोदाम में गाय खालें रखी मिली, जिनकी गिनती करने पर कुल 620 गाय खालें मिली।
  • फिर निन्ना उर्फ निजामु, फारुख, हासीम के मकान में बने गोदाम पर रेड की तो गोदाम में गाय खालें रखी मिली जिनकी गिनती करने पर कुल 1060 गाय खालें मिली। उसके बाद दीनू, अल्ली पुत्रान अहमद हुसैन, मुस्तकिम पुत्र इलियास, निजामु पुत्र मम्मन के बने गोदाम मकान दीनू में रेड की तो गोदाम में गाय खालें रखी मिली।
  • जिनकी गिनती करने पर कुल 478 गाय खालें मिली। आरोपी निन्ना उर्फ निजाम, फारुख, हासीम, दीनू, अल्ली, आसीफ, निजाम, मुस्तकिम, नियाजु उपरोक्तों के कब्जे से अलग-अलग कुल 2572 गाय खालों व एक टाटा 407 को बरामद किया है।
  • पुन्हाना थाने में इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *