मेजवा। हत्या के आरोप में कई माह से वांछित चल रहा नामजद आरोपी को फूलपुर की पुलिस ने रविवार को शाम 5 बजे अम्बरी स्थिति आँधीपुर मोड़ के पास सेए गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी 2019 से हत्या में वांछित चल रहा था। पुलिस घटना के बाद से ही विशाल यादव की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर उसे जेल भेज दिया हैं। ग्रिफ्तार किया आरोपी विशाल यादव पुत्र राजबहादुर यादव वह पवई थाना क्षेत्र बसही गावँ का रहनेवाला है। कोतवाल शेर सिंह तोमर ने बताया कि ग्रिफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया है।
हत्या के आरोप में नामजद आरोपी को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
