Odisha: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन छत गिरी, एक की मौत, 12 घायल

भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। एयरपोर्ट परिसर में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिर जाने से एकश्रमिक की मौत हो गई है जबकि अन्य 1 श्रमिकघायल हो गया है।

मृतक श्रमिक कटक जिले के बडंबा नरसिंहपुर इलाके का रहने वाला है उसका नाम अंतर्यामी गुरुहै। निर्माण कार्य में नियोजित एक गाड़ी पर वह हेल्पर के तौर पर काम करता था। छत के मलबे के नीचे दबे अंतर्यामी को निकालकर गंभीर अवस्था में कैपिटल अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का नाम नव किशोर स्वांई है, उसे भी कैपिटल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह हादसा शुक्रवार रात 11 बजे हुआ है। एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर 1 के साथ टर्मिनल नंबर 2 को जोडऩे वाले निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिर गई। यह छत करीबन 10000 वर्ग फुट की थी। इस हादसे में घायल व्यक्तियों ने बताया है कि शुक्रवार रात में बिल्डिंग का काम चल रहा था। छत की ढलाई के बाद 10 से 12 श्रमिक इस दौरान कार्य में नियोजित थे कि अचानक छत भरभरा कर नीचे गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, सीआईएसफ, ओड्राफ तथा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छत के नीचे दबे श्रमिकों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस ऑपरेशन में 3 से 4 घंटे का समय लगा।

गौरतलब है कि दिलीप कंस्ट्रक्शन नामक एक संस्था यह निर्माण कार्य कर रही थी। संस्था की तरफ से कहां गया है कि श्रमिकों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। छत ढलाई का कार्य पूरा हो चुका था अधिक वजन के कारण छत नीचे गिर गई। निर्माण से पहले सभी कार्यों की जांच की गई थी। श्रमिकों की सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था की गई थी। संस्थान की तरफ से यह भी कहा गया है कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है।

ठेकेदार संघ के अध्यक्ष प्रभात दास ने कहा है किसैंट्री अधिकारियों को ठीक से जांच करनी चाहिए थी। इस हादसे के लिए संपृक्त कांट्रैक्टर एवं इंजीनियर जिम्मेदार हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *