वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे महंगी डांस फिल्म बन सकती है। इसमें 11 डांस नंबर हैं और हरेक पर 40 से 50 लाख का खर्च आया है। इस तरह से कुल 11 गानों पर कुल 5 करोड़ की लागत आई है। ट्रेड गलियारों में इसका कुल बजट 80-85 करोड़ होने की चर्चा है। इसके सभी गानों की कोरियोग्राफी राहुल शेट्टी ने की है। इससे पहले राहुल ने ‘रेस 3’, ‘एबीसीडी ‘, ‘हाउसफुल 4’ के गानों पर डांस कोरियोग्राफ किए हैं।
कोरियोग्राफर राहुल शेट्टी बताते हैं
- प्रत्येक गाने की कोरियोग्राफी में 40 से 50 लाख खर्च हुए हैं। जो हमारी फिल्म के क्लाइमैक्स वाले गाने हैं, उनमें स्टेज काफी ह्यूज हैं और 100 से ज्यादा जूनियर डांसर्स भी शामिल हैं। इस तरह के गानों का बजट तो 50 लाख से ऊपर ही है। ये गाने इंडिया में ही शूट हुए हैं। लंदन में शूट हुए जो भी गाने हैं। उन सब सभी का बजट हाई है। इस तरह से ये 11 गाने 5 करोड़ की लागत से शूट किए गए। हमने लंदन के बड़े क्लब और कैफे में गानों की शूटिंग की है। हम कुल 40 से 50 दिन वहां थे। क्लाइमैक्स वाले गानों के लिए जो लैविश सेट बने थे, वे इंडिया में हमने 50 से 60 दिन रखे थे। लंदन में जो कास्ट एंड क्रू थी, उसमें 70 लोग थे।’
- राहुल आगे बताते हैं- यह मूल रूप से डांस कॉम्पिटीशन को डेडिकेटेड फिल्म है, जिसमें अलग-अलग देशों के डांसर्स एक दूसरे से कंपीट करते हैं। ऐसे में लंदन में हमने वहां रह रहे अलग-अलग देशों के लोगों को भी कास्ट किया। पाकिस्तान से तकरीबन 20 से 30 स्टूडेंट्स को कास्ट किया गया, जो वहां डांसिंग सीख रहे थे। अमरीकी मूल के भी 20 से 25 लोगों को कास्ट किया। आयरलैंड, स्विट्जरलैंड और कोरिया वगैरह को मिलाकर छह से सात देशों के स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को हायर किया, जो पॉकेट मनी के लिए शूटिंग कर लिया करते थे।’
-
इंजरी के बाद भी की कड़ी रिहर्सल
वरुण और श्रद्धा ने फिल्म शुरू होने से पहले करीब तीन महीने तक प्रैक्टिस भी की। इस दौरान उन्हें कई बार चोटें लगीं, लेकिन दोनों ने अपनी डांस प्रैक्टिस रुकने नहीं दी। इस दौरान दोनों अपनी अलग-अलग फिल्मों में भी बिजी रहे। बता दें कि जहां लीड स्टारकास्ट ने डांस प्रैक्टिस के लिए तीन महीने का समय दिया, वहीं रिहर्सल के लिए जूनियर डांसर्स ने कुल नौ महीने का वक्त लिया।
-
लंदन की पुरानी फैक्ट्री बनी डांस स्टूडियो
आर्ट डायरेक्टर तन्वी ने बताया,  200 स्क्वायर फीट की लंबाई का हमने अंडरग्राउंड स्टेज डिजाइन किया, जहां डांसर्स एक दूसरे से कंपीट कर रहे थे। तीन कलरफुल रेस्टोरेंट वाले बार रीक्रिएट किए। उसे ब्रीजर नाम की कंपनी ने स्पॉन्सर किया। दुबई में कुछ स्टूडियोज में शूट किया गया। उसे फिल्म में वरुण के लंदन वाले डांस स्टूडियो के हिसाब से दिखाया है। वह 50/70 साइज का था। श्रद्धा के लंदन वाले डांस स्टूडियो के लिए हमने वहीं की पुरानी फैक्ट्री को यूज किया।