लावारिस मिली 300 साल पुरानी प्राचीन मूर्ति, पेड़ के नीचे पड़ी मूर्ति पर रिक्शा वालों ने शुरू थी पूजा-पाठ

कोलकाता। उत्तर विधाननगर थानांतर्गत सॉल्टलेक के बीसी ब्लॉक क्षेत्र से सोमवार को 300 साल से भी अधिक पुरानी प्राचीन मूर्ति बरामद होने की घटना प्रकाश में आई है। मूर्ति पर 18वीं सदी भारतीय संग्रहालय अंकित है।

इस दिन पेड़ के नीचे लावारिश पड़ी मूर्ति पर कुछ रिक्शा वालों को पूजा पाठ करता देख वहां के एक स्थानीय वाशिंदे ने उत्तर विधाननगर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही विधाननगर पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति लेकर थाने चली गई। पुलिस ने भारतीय संग्रहालय से संपर्क कर प्राचीन मूर्ति बरामद होने की जानकारी दी। मूर्ति देखने के बाद विशेषज्ञों ने दावा किया कि वह प्रतिलिपि है। म्यूजियम प्रबंधक भी विशेषज्ञों के दावे से सहमत दिखे। हालांकि पुलिस पता लगाने में जुटी है कि किसने, कैसे और क्यों मूर्ति को यहां रखा है। इसके पीछे उसका मकसद क्या है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि म्यूजियम में रखी मूर्ति कैसे सॉल्टलेक में पेड़ के नीचे पहुंची।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *