चंडीगढ़ में छाए बादल चली ठंडी हवाएं, पंजाब में झमाझम बारिश, हरियाणा में गरज सकते बादल

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चंडीगढ़ में सोमवार को भी बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली। पंजाब में बारिश हो रही है। हरियाणा में भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने ऑरेंज अलर्ट जारी करके सोमवार को हरियाणा अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और उसके आसपास के इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी 13 से 16 जनवरी के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। दिन का तापमान 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है, हालांकि रात के तापमान में मामूली इजाफा होने के आसार हैं।

चंडीगढ़ में भी झमाझम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद दिन के तापमान में पांच से छह डिग्री गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इसके दो दिन बाद दोबारा से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो रहा है। यह काफी मजबूत है, जिसकी वजह से 17 और 18 जनवरी को बारिश की संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दो बार बारिश होगी। बारिश के बीच दो दिन खाली होने की वजह से धुंध भी अच्छी खासी रहने की संभावना है।

चंडीगढ़ में ऐसा रहा रविवार का तापमान

हिमालय रीजन में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को ही दिखने लगा था। दोपहर बाद ही बादल छा गए थे। चंडीगढ़ में दिन का तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था जबकि रात का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।

बारिश के दिनों के दौरान दिन का तापमान कम रहेगा, जबकि दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि बारिश से ठंडे दिन के लौटने के आसार बताए गए हैं। ठंडे दिन उस स्थिति को कहते हैं, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा हो। जब दिन का तापमान सामान्य से आठ से दस डिग्री कम हो तो उसे ज्यादा ठंडे दिन कहा जाता है।

बारिश के बाद दोनों स्थितियां बन सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस अधिक आ रहे हैं। नवंबर के महीने से वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुरू हो गए थे, जो मार्च तक जारी रहेंगे। इसका मतलब है कि इस ठंड का असर मार्च तक रहने वाला है।

जनवरी के पहले दो हफ्ते में तीन बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ चुके हैं। पहला वाला काफी कमजोर था। इसमें बारिश नहीं हुई थी।

चंडीगढ़ में अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

14 जनवरी: बारिश नहीं होगी। हल्के बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद धूप खिल सकती है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्र्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।

15 जनवरी: आसमान साफ रहेगा। सुबह और रात के वक्त धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।

नारनौल की रात सबसे ठंडी तो दिन में सबसे ज्यादा रही तपिश

प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे अधिक नारनौल का रहा, जहां दिन का तापमान बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जबकि वहां न्यूनतम तापमान महज 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 3 डिग्री अधिक पाया गया, वहीं न्यूनतम सामान्य से 1 डिग्री नीचे रहा।

दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा

हरियाणा में रविवार को मौसम साफ रहने का असर दिन के तापमान पर भी दिखाई दिया। तापमान कई दिनों के बाद सामान्य से ऊपर पहुंचा। करनाल और हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया। हिसार में रविवार को अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 18.8 व न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं करनाल में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में बढ़ोतरी गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।

हरियाणा में 13 जनवरी की रात और 15 व 16 जनवरी को कहीं-कहीं बादल या गरज-चमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *