BHU के छात्रों और CAA आंदोलनकारियों से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंच चुकी हैं। तीन घंटे के काशी प्रवास के दौरान वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले दिनों प्रदर्शन में गिरफ्तार बीएचयू के छात्रों, चंपक के माता-पिता सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रियंका से आंदोलनकारियों की मुलाकात के लिए रामघाट पर गंगा किनारे स्थित गुलेरिया कोठी का चयन किया था, हालांकि अंतिम समय में योजना बदली और उन्होंने सभी से रामघाट पर ही मुलाकात की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों और सिविल सोसायटी के लोगों से मुलाकात कर रही हैं। वे उनकी समस्याओं को सुन रही हैं। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य नेता भी मौजूद हैं।

– रामघाट पर श्रीमठ पहुंचीं प्रियंका गांधी। यहीं पर वे सीएए आंदोलनकारियों से मुलाकात करेंगी। पहले गुलेरिया मठ में मुलाकात होनी थी।

– इससे पहले जब प्रियंका गांधी राम घाट जाने के लिए नाव पर बैठने जा रही थीं, तभी वहां आपाधापी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पानी में गिर गए। हालांकि वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया।

– रविदास मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी रामघाट जाने के लिए नाव से निकलीं।

– संत रविदास को नमन करने के बाद वहां के विजिटर बुक में इंट्री की।

– संत रविदास मंदिर प्रबंधन की ओर से दुशाला और स्मृति चिह्न प्रियंका गांधी को दिया गया।

– रविदास मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *