फरीदाबाद : एक साल में बदरपुर से होडल तक जाम फ्री बन जाएगा हाईवे

दिल्ली-आगरा हाईवे पर शुक्रवार को बल्लभगढ़ में गुरुग्राम नहर पर फोर लेन पुल को छह लेन बनाने और सीकरी में छह लेन पुल के निर्माण कार्य का शुभारम्भ शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, भाजपा नेता गोपाल शर्मा, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा शैलेन्द्र सिंह के अलावा काफी संख्या इलाके के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आने वाले एक से डेढ़ साल के बीच बदरपुर बॉर्डर से होडल के बीच हाईवे पुलों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हाईवे का सफर जाम फ्री हो जाएगा।

पृथला में ग्रामीणों को अलग से मिलेगी पुल की सुविधा

केंन्द्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने कहा कि हाईवे के दूधोला चौक पर जो पुल बनाया जाएगा। उस पुल पर पृथला गांव के लोगों के लिए आने-जाने की अलग से सुविधा के लिए पुल बनाया जाएगा।

सीकरी में भी होगी 25 गांवों के आने-जाने की सुविधा

केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने सीकरी गांव में बनने वाले पुल में 25 गांवो के जाने वाले रास्ते में भी पुल सुविधा होने का भरोसा दिलाया है।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *