मंगलवार को महाराष्ट्र के पालघर, नागपुर, धुले, नंदुरबार, अकोला और वाशिम जिलों में हुए जिला परिषद चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। भाजपा के गढ़ के रूप में प्रसिद्ध नागपुर में कांग्रेस आगे चाल रही है। इसके अलावा नंदुरबार में भी कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व है। जबकि भाजपा धुले से आगे चल रही है। अकोला में शिवसेना को बढ़त हासिल है।
नागपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा
नागपुर की 54 जिला परिषद सीटों में से कांग्रेस 31, राकांपा 10 और भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 14 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही है। अन्य सीटों पर मतगणना जारी है। राज्य के गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के पुत्र सलिल देशमुख नागपुर की मेंडपाड़ा सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, भाजपा के पूरी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गढ़ माने जाने वाले करोड़ी सीट से भाजपा चुनाव हार गई है। इसके अलवा केंद्रीय गृहमंत्री नितिन गडकरी के गृह क्षेत्र धापेवाडा में भाजपा उम्मीदवार की हार हुई है। बता दें कि नागपुर में इस बार शिवसेना-कांग्रेस और राकांपा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
नागपुर में 67% हुई थी वोटिंग
मंगलवार को नागपुर में हुए जिला पंचायत चुनावों के दौरान 67% वोटिंग हुई थी। जिले के 13 तहसील दफ्तरों पर चुनाव की काउंटिंग जारी है, जिसमें 2000 सरकारी कर्मचारी लगाएं गए हैं। मंगलवार को कुल 14,19,708 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन मतदाताओं में 7,36,643 पुरुष मतदाता और 6,83,054 महिला मतदाता और 11 अन्य शामिल थे। 13 तहसीलों में, हिंगना में सबसे अधिक सात जिला परिषद सर्कल और सबसे अधिक 14 पंचायत समिति सेगमेंट हैं।
महाराष्ट्र की अन्य सीटों पर परिणाम
जिल्हा परिषद | भाजपा | शिवसेना | कांग्रेस | राकांपा | अन्य |
नागपुर (58) | 14 | 1 | 31 | 10 | 2 |
धुले (56) | 31 | 3 | 5 | 2 | 2 |
नंदुरबार (56) | 23 | 7 | 23 | 3 | 0 |
पालघर (57) | 10 | 18 | 1 | 15 | 13 |
वाशिम (52) | 7 | 6 | 8 | 9 | 18 |
अकोला (53) | 4 | 10 | 2 | 3 | 19 |