रांची. राजधानी सहित पूरे झारखंड में बुधवार से एक बार फिर माैसम बदलेगा। राज्य के कई हिस्साें में दाे दिन तक बादल छाए रहेंगे। बारिश हाेने के भी आसार हैं। इस दाैरान गरज के साथ वज्रपात हाेने की भी संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेगी। इससे पहले मंगलवार काे सुबह काेहरा छाया रहा और दिन में धूप निकली। रांची का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और कांके का न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया।
भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के ऊपर पश्चिमी विक्षाेभ का असर है। इसी कारण माैसम में बदलाव हाे रहा है। माैसम वैज्ञानिक के मुताबिक 8 जनवरी काे राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्से में बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं नाै जनवरी काे मध्य यानी रांची और उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी हिस्से में बारिश हाेने के आसार है। 10 जनवरी को मौसम साफ होगा। सुबह कोहरा छाएगा, दिन में धूप निकलेगी।