बिलासपुर में कांग्रेस के रामशरण यादव और जगदलपुर में साफिरा साहू चुनी गईं मेयर |

रायपुर . छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव नगर निगम के बाद अब जगदलपुर और बिलासपुर में भी कांग्रेस का कब्जा हो गया है। जगदलपुर में साफिरा राहू को मेयर चुना गया है। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार दीप्ति पांडेय को हराया। साफिरा साहू के पक्ष में 28, जबकि दीप्ति के पक्ष में 19 पार्षदों ने मतदान किया। वहीं बिलासपुर में रामशरण यादव महापौर और शेख नजिरुद्दीन सभापति चुने गए हैं। खास बात यह रही कि दोनों पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा ने मतदान के दौरान वॉक आउट कर दिया।

मेयर का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए, अब सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन

  1. दरअसल, पिछड़ा वर्ग से आने वाले वरिष्ठ नेता रामशरण यादव को कांग्रेस ने अपना महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया था। पर्यवेक्षक और मंत्री रविंद्र चौबे ने उनका नाम तय किया था। 70 वार्ड वाले बिलासपुर नगर निगम में 38 सीटों पर कांग्रेस और 32 सीटों पर भाजपा के पार्षदों को जीत मिली थी। भाजपा के वॉक आउट करने के बाद कांग्रेस की राह और आसान हो गई। रामशरण यादव इससे पूर्व मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे। इस बार अप्रत्यक्ष प्रणाली चुनाव में वे निर्विरोध चुन लिए गए।
  2. बहुमत होने के बाद भी भाजपा ने उतारा उम्मीदवार, निर्दलीय भी कांग्रेस के साथ गया

    जगदलपुर नगर निगम में 48 वार्डों में से कांग्रेस को 28 और भाजपा को 19 में जीत मिली थी। वहीं एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। निगम में बहुमत के लिए 25 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। ऐसे में भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार साफिरा साहू के खिलाफ दीप्ति पांडेय को मैदान में उतारा। मतदान के दौरान एक कांग्रेस पार्षद का वोट रद्द होने के बावजूद साफिरा साहू को 28 मत प्राप्त हुए। महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से पहले सफिरा साहू के साथ ही कविता साहू ने भी नामांकन दाखिल किया था। हालांकि मतदान से पहले कविता साहू ने नाम वापस ले लिया।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *