सूरत. बेकाबू सिटी बस ने एक फिर बार एक की जान ले ली। इस बार यह जानलेवा दुर्घटना कतारगाम में हुई। बाइक सवार युवक अपनी पत्नी-बच्चे के साथ बर्थडे मना कर घर लौट रहा था कि बेकाबू सिटी बस ने तीनों को उड़ा दिया। युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी-बच्चे घायल हो गए। यह दुर्घटना नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ऑन द स्पॉट डेथ
घटना की जानकारी मिलते ही कतारगाम पुलिस मौके पर पहुंची। शव पीएम के लिए स्मीमेर अस्पताल भेजा। घटना गुरुवार शाम 6:52 बजे हुई। कैमरे में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार युवक सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रहा है। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार बस ने उड़ा दिया। युवक बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घर का माहौल गमगीन
पालनपुर जकात नाका निवासी 28 वर्षीय हितेन सोलंकी का 2 जनवरी को बर्थडे था। वह पत्नी काजल और 4 साल के बेटे के साथ बाइक से घूमने निकला था। बाद में वह दोनों को लेकर कतारगाम स्थित बुआ की बेटी के घर गया। वहां बर्थडे मनाया और शाम को घर के लिए निकल पड़ा। कतारगाम के विजय नगर में जीजे 05 बीएक्स 2063 नंबर की सिटी बस ने तीनों को उड़ा दिया। घायल पत्नी सपना सदमे में है। इलाज के बाद उसे एक रिश्तेदार के घर पहुंचा दिया गया है। हितेन अपनी पत्नी-बच्चे के अलावा अपने भाई के साथ भी रहता था। वह एक प्राइवेट बैंक में काम करता था।