नागरिकता संसोधन कानून / लंबे समय से नागरिकता का इंतजार कर रहे लोगों से मिलेंगे नड्‌डा, सिंह बाेले- कांग्रेस फैला रही लोगों में भ्रम |

इंदाैर. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार काे इंदाैर आएंगे। नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इंदौर आ रहे हैं, इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता रैली के रूप में उन्हें राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा स्थित गार्डन तक ले जाएंगे। यहां सभा भी होगी। नड्‌डा यहां सिंधी समाज और सिख समाज सहित ऐसे लोगों से मिलेंगे जो बरसों से नागरिकता बिल की प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति कर, लोगों मंे भ्रम फैल रही हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देशभर में हो रहे विरोध पर कहा कि कुछ ऐसे विपक्षी दल, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है, वे जान-बूझकर देश का माहौल खराब करना चाह रहे हैं। वह केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। वे सिर्फ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। देश में इनके कारण तनाव के हालात पैदा हो रहे हैं। कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार भी ऐसे लोगों के साथ शामिल हो चुकी है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून प्रदेश में लागू करने से मना करने का कमलनाथ को कोई अधिकार नहीं है। संसद द्वारा बनाए गए कानून को मानना सभी का दायित्व है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की इस कानून से आपके अधिकार को कोई खतरा नहीं है। सड़कों पर उतरे वे लोग भी समझें कि उन्हें भ्रमित किया जा रहा, जिन्होंने हाथ में पत्थर उठाया है, उन्हें यह ध्यान देने की आवश्यकता है कि वे भ्रम में हैं, उन्हें समझना चाहिए कि इस कानून में उनके खिलाफ कुछ नहीं है। सिंह ने सीधे-सीधे कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों में भ्रम पैदा कर रही है।

माफिया के खिलाफ हो रही कार्यवाही पर सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, जो सरकार के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं। जो अपने किए हुए वादों को पूरा ना करे और लगातार उसकी पुनरावृत्ति करे, उसे क्या कहेंगे काम करने वाला या मुंह चलाने वाला।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *